Breaking News
Home / राज्य / झारखंड / उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दस्तक

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दस्तक

चैनल हिंदुस्तान डेस्क: बिहार-झारखंड समेत उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। कश्मीर आैर हिमाचल प्रदेश बर्फबारी के साथ हल्की-फुल्की बारिश होने की वजह से ठंड ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार आैर झारखंड में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। झारखंड की राजधानी रांची में हालांकि शनिवार को दिनभर धूप निकली रही, लेकिन रविवार को आकाश में बादल छाये रहने के साथ ही तापमान में भारी गिरावट की आशंका जाहिर की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिनभर धूप निकले रहने की वजह से यहां का तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, मगर रात में तापमान 12 डिग्री तक गिरने के आसार हैं।
इसके साथ ही, रविवार को दिनभर आकाश में बादल छाये रहने की वजह से रांची का तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, रात में यह 11 डिग्री तक रह सकता है। मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट एक्यू वेदर का अनुमान है कि रविवार का दिन इस साल के सर्दी के मौसम का सबसे ठंडा दिन होगा।

Spread the love

About admin

Check Also

झारखंड: भाजपा ने छेड़ी जमीनी लड़ाई, ‘घर-घर रघुवर’ अभियान आज से

चैनल हिंदुस्तान डेस्क: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की विधिवत जमीनी लड़ाई सोमवार को ‘घर-घर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *