चैनल हिंदुस्तान डेस्क: कल दोपहर 12 बजे ऐसी सियासी तस्वीर सामने आने वाली है जो 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कड़ी चुनौती पेश करेगा। बीएसपी अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव पहली बार एक साथ मीडिया से मुखातिब होंगे और संभवत: गठबंधन की आधिकारिक ऐलान करेंगे। इससे पहले आज मायावती और अखिलेश की लखनऊ में मुलाकात होगी, जिसमें सीटों को लेकर अंतिम मुहर लगेगी।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियां 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूबे में 80 सीटें हैं। बांकी बची छह सीटें अन्य छोटे दलों के लिए एसपी-बीएसपी छोड़ेगी। यह गठबंधन कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। कांग्रेस एसपी और बीएसपी के साथ महागठबंधन बनाने की कोशिश में थी। जिसपर पानी फिरता दिख रहा है। दोनों पार्टियां कांग्रेस की परंपरागत सीटें अमेठी और रायबरेली छोड़ सकती है। यूपी में 2014 के चुनाव में कांग्रेस सिर्फ अमेठी और रायबरेली की सीटें ही जीत पाई थी। यहां से राहुल गांधी और सोनिया गांधी सांसद हैं।