चैनल हिंदुस्तान डेस्क: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की भी 8 सीटों पर आज वोटिंग है, लेकिन मतदान शुरू होने के साथ-साथ हैरान करने वाली खबर आयी। बंगाल के झारग्राम में भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता मिला है, मृत व्यक्ति का नाम रामेन सिंह बताया जा रहा है। BJP के कार्यकर्ता के अलावा एक तृणमूल कार्यकर्ता का भी शव बरामद हुआ है। तो वहीं दो तृणमूल कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई है।
बंगाल में वोटिंग होने के साथ-साथ हिंसा का दौर भी लगातार चरम पर है। मिदनापुर में भी दो तृणमूल कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई है। दोनों कार्यकर्ताओं को तमलुक के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वहीं, बंगाल की बहुचर्चित पूर्व IPS ऑफिसर और घाटल सीट से बीजेपी प्रत्याशी भारती घोष ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदतमीजी की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केशपुर में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की और उनकी गाड़ी पर भी हमला किया गया।