Breaking News
Home / राज्य / बिहार / CAA के समर्थन में जगह-जगह रैली व जनसम्पर्क

CAA के समर्थन में जगह-जगह रैली व जनसम्पर्क

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में लगातार तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। नागरिकता संशोधन कानून CAA के समर्थन में तिरंगा यात्रा लेकर सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ निकली।
तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम् भारत माता की जय के नारे लगते रहे। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता सह बेनीपट्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्णेश्वर ठाकुर ने कहा कि सभी स्तरों पर और सभी क्षेत्रों में मोदी सरकार के द्वारा किये जा रहे विकासात्मक कार्य और आपलोगों के द्वारा मिल रहे अपार जनसमर्थन से विरोधी घबरा गये हैं। उन्होंने कहा कि दशकों तक देश पर राज करने वाले लोगों को दशकों तक सत्ता में आने की कोई राह नजर नहीं आ रही, इसलिए विरोधी लोगों में झुठा अफवाह फैलाकर नौटंकी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों सीएए के विरोध में देश के अलग.अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए गए थे जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर सरकार के नए कानून का समर्थन किया है। साथ ही भाजपा सीएए को लेकर कार्यकर्ताओं को लोगों के घरों तक भेज रही है। जिसमें कार्यकर्ता सरकार के इस कानून के बारे में स्पष्ट चीजें लोगों को बता सके।

Spread the love

About desk

Check Also

‘आर नोइ अन्याय’ के नारों से गूंजा बीजपुर

कोलकाता. भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से पश्चिम ‘आर नोइ अन्याय’ अभियान चलाया जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *