चैनल हिंदुस्तान डेस्क: आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुनाव उत्तर प्रदेश के इस संसदीय क्षेत्र से किस्मत आजमाएंगे। कांग्रेस की पहली लिस्ट में कुल 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पहली सूची में उत्तर प्रदेश से 11 नामों का ऐलान किया गया है और इसके साथ ही गुजरात से चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
कांग्रेस की पहली सूची पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश में बड़े नामों पर भरोसा किया गया है। ये वो नाम हैं जिनका प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में जनाधार है। कांग्रेस ने पहली सूची में प्रदेश के सभी हिस्सों चाहे वो पश्चिमी हिस्सा हो , पूर्वी हिस्सा हो , मध्य हिस्सा हो या बुंदेलखंड हो हर इलाकों में ये संदेश देने की कोशिश की है वो आगामी लोकसभा चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं। इसके साथ ही एसपी-बीएसपी गठबंधन को संकेत देने की कोशिश की है कि वो गठबंधन के लिए अपनी तरफ से कदम उठाने नहीं जा रहे हैं।