चैनल हिंदुस्तान डेस्क: पश्चिम बंगाल के कूच बिहार संसदीय क्षेत्र ऐतिहासिक होने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों और अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता हैं। कूच बिहार की स्थापना असम के कामरूप राज परिवार ने चौथी से 12वीं सदी के बीच की थी। बाद में यह कामता साम्राज्य का हिस्सा बन गया। कामता साम्राज्य पर सबसे पहले खेन राजवंस का राज रहा जिनकी राजधानी कामतापुर हुआ करती थी।
कूच बिहार संसदीय सीट पर पहले चरण में मतदान होना है। 11 अप्रैल में होने वाले इस चुनावी समर में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस से परेश चंद्र अधिकारी, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से गोबिंद चंद्र राय, कांग्रेस से प्रिया राय चौधरी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के श्री नीतिश प्रमाणिक के अलावा 3 उम्मीदवार निर्दलीय मैदान में हैं जबकि अन्य उम्मीदवार क्षेत्रीय दलों के हैं।
कहा ये भी जा रहा है कि कूच बिहार में मुख्या मुकबला तृणमूल, भाजपा और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के बीच हो सकता है।