चैनल हिंदुस्तान डेस्क: माता पार्वती और भगवान शिव के छोटे पुत्र गणेश जी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुई थी, इसलिए हर वर्ष गणेश चतुर्थी मनाई जाती है।
गणेश चतुर्थी हिंदुओं के खास पर्व में से एक है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश के जन्मदिवस पर उनकी पूजा का बहुत महत्व है। घरों के अलावा पंडालों में भगवान की मूर्ति स्थापित की जाती है। जिसकी नौ दिनों तक पूजा होती है। 10वें दिन धूमधाम से, नाचते-गाते लोग मूर्ति का विसर्जन करते हैं।
गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे भारत में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। पूजा-आरती, मंत्रोच्चार के साथ उनकी स्थापना होती है। भगवान को मोदक का भोग लगाया जाता है। मोदक उनको अतिप्रिय है।