चैनल हिंदुस्तान डेस्क: पिछले शुक्रवार चक्रवाती तूफान फनी ने बंगाल के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी थी। लेकिन फनी का प्रभाव खत्म होते ही गर्मी ने फिर जानलेवा रूप लेल लिया है। मंगलवार को महानगर का तापमान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इसका असल भी देखने को मिला। इस दिन प्रचंड गर्मी के बीच उल्टाडांगा फूटब्रिज से गुजर रहा एक व्यक्ति अचानक अचेत होकर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इएसआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर किया। उनकी पहचान माधव मंडल के रूप में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति दक्षिण 24 परगना जिले के पूर्व कालिकापुर का रहने वाला था। चिकित्सकों की मानें तो माधव की मौत भीषण गर्मी के चलते ही हुई है। उधर, तीखी धूप और गर्म हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। दैनिक कार्यो के चलते घरों से बाहर निकले लोग हलकाल-परेशान दिखे। ट्रेन, बस और ट्राम में यात्रा करने वाले लोग पसीने से तर-बतर दिखे।
अलीपुर मौसम विभाग ने भी अगले एक सप्ताह तक इस भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने की बात कही है। यही नहीं, बुधवार से तापमान और चढ़ने और अगले तीन दिनों तक 40 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया है।