Breaking News
Home / रोचक / हिन्‍दी से जुड़ी 8 दिलचस्प बातें, जिन्हें पढ़कर आपको गर्व होगा

हिन्‍दी से जुड़ी 8 दिलचस्प बातें, जिन्हें पढ़कर आपको गर्व होगा

चैनल हिंदुस्तान डेस्क: हिंदी दिवस (Hindi Diwas) हर साल 14 सितंबर (14 September) को मनाया जाता है। हिंदी विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा है। हिंदी (Hindi) भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में बोली जाती है। हिंदी हमारी ‘राजभाषा’ (Hindi Rajbhasha) है। दुनिया की भाषाओं का इतिहास रखने वाली संस्था एथ्नोलॉग (Ethnologue) के मुताबिक हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है।
आइए जानते हैं हिंदी से जुड़ी 8 दिलचस्प बातें, जिन्हें पढ़कर किसी को भी गर्व होगा

  1. हिंदी विश्‍व में चौथी ऐसी भाषा है जिसे सबसे ज्‍यादा लोग बोलते हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में भारत में 43.63 फीसदी लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। जबकि 2001 में यह आंकड़ा 41.3 फीसदी था। तब 42 करोड़ लोग हिंदी बोलते थे। जनगणना के आंकड़ों के अनुसार 2001 से 2011 के बीच हिंदी बोलने वाले 10 करोड़ लोग बढ़ गये। साफ है कि हिंदी देश की सबसे तेजी से बढ़ती भाषा है।
  2. इसे आप हिंदी की ताकत ही कहेंगे कि अब लगभग सभी विदेशी कंपनियां हिंदी को बढ़ावा दे रही हैं। यहां तक कि दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल में पहले जहां अंग्रेजी कॉनटेंट को बढ़ावा दिया जाता था वही गूगल अब हिंदी और अन्‍य क्षेत्रीय भाषा वाले कॉन्‍टेंट को प्रमुखता दे रहा है। हाल ही में ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया ने अपना हिंदी ऐप्‍प लॉन्च किया है। ओएलएक्स, क्विकर जैसे प्लेटफॉर्म पहले ही हिंदी में उपलब्ध हैं।
  3. इंटरनेट के प्रसार से किसी को अगर सबसे ज्‍यादा फायदा हुआ है तो वह हिंदी है। 2016 में डिजिटल माध्यम में हिंदी समाचार पढ़ने वालों की संख्या 5.5 करोड़ थी, जो 2021 में बढ़कर 14.4 करोड़ होने का अनुमान है।
  4. 2021 में हिंदी में इंटरनेट उपयोग करने वाले अंग्रेजी में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों से अधिक हो जाएंगे। 20.1 करोड़ लोग हिंदी का उपयोग करने लगेंगे। गूगल के अनुसार हिंदी में कॉन्‍टेंट पढ़ने वाले हर साल 94 फीसदी बढ़ रहे हैं, जबकि अंग्रेजी में यह दर सालाना 17 फीसदी है।
  5. अभी विश्‍व के सैंकड़ों व‍िश्‍वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है और पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हिंदी बोलते हैं। यही नहीं हिंदी दुनिया भर में सबसे ज्‍यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है।
  6. दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है। फिजी में हिंदी को आधाकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। इसे फि‍जियन हिंदी या फि‍जियन हिन्दुस्तानी भी कहते हैं। यह अवधी, भोजपुरी और अन्य बोलियों का मिलाजुला रूप है।
  7. पाकिस्‍तान, नेपाल, बांग्‍लादेश, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्‍यूजीलैंड, संयुक्‍त अरब अमीरात, युगांडा, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, मॉरिशस और साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में हिंदी बोली जाती है।
  8. साल 2017 में ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में पहली बार ‘अच्छा’, ‘बड़ा दिन’, ‘बच्चा’ और ‘सूर्य नमस्कार’ जैसे हिंदी शब्‍दों को शामिल किया गया।
Spread the love

About desk

Check Also

क्या है आर्थिक अपराध और कौन सी एजेंसियां करती हैं जांच

चैनल हिंदुस्तान डेस्क: पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम की गिरफ्तारी के बाद उनसे सीबीआई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *