चैनल हिंदुस्तान डेस्क: पद्मा श्री से सम्मानित भोजपुरी गायक हीरालाल यादव का निधन रविवार को वाराणसी में हो गया। वे 93 वर्ष के थे।
हीरालाल यादव “बिरहा” शैली के जाने माने कलाकार थे। सूत्रों के मुताबिक हीरालाल यादव पिछले कुछ महीनो से अस्वस्थ थे जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन आज सुबह उनकी मृत्यु हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर उनका हालचाल जाना था।
हीरालाल यादव जी को इसी साल जनवरी में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्मा श्री से सम्मानित किया गया था और 2015 में उन्हें यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।