चैनल हिंदुस्तान डेस्क: बंगाल की खाड़ी और गंगा के संगम के मुहाने पर हर साल लगने वाले विख्यात गंगा सागर मेला में विशाल जनसैलाब उमड़ने का अनुमान है। शासन-प्रशासन पूरी तरह आश्वस्त हैं कि पुण्य स्नान के लिए आने वाले पुण्यार्थियों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ देगी।
गंगा सागर मेला में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष लॉट नंबर आठ से मेला परिसर तक 20 पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 220 डीएसपी रैंक के अधिकारी, 1200 ऑफिसर, 3500 कांस्टेबल, 2000 होमगार्ड, 3200 सिविक पुलिस, 200 महिला पुलिस को नियुक्त किया गया है। पहली बार एंटी क्राइम टीम के 25 पुलिसकर्मियों को भी नियुक्त किया गया है। लॉट नंबर आठ से गंगा सागर मेला तक 43 मोटरसाइकिल मोबाइल पुलिस कर्मी तथा 25 आरटी मोबाइल मोटरसाकिल की व्यवस्था की गयी है। मेले की निगरानी के लिए ड्रोन भी तैनात किये गये हैं।
स्नान का पुण्य काल
14 जनवरी (सोमवार) की रात 8:08 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 15 जनवरी (मंगलवार) दोपहर 12 बजे तक सूर्य मकर राशि में रहेंगे। इसलिए 15 जनवरी (मंगलवार) 2019 को दोपहर 12 बजे से पूर्व ही स्नान-दान का शुभ मुहूर्त है। मकर संक्रांति पर स्नान और दान का विशेष योग 15 जनवरी 2019 (मंगलवार) को बन रहा है।
पुण्य काल मुहूर्त
पुण्य काल : 07:19 से 12:30 बजे तक
पुण्य काल की कुल अवधि : 5 घंटे 11 मिनट
संक्रांति आरंभ : 14 जनवरी 2019 (सोमवार) रात्रि 20:05 से
महा पुण्य काल शुभ मुहूर्त : सुबह 07:19 से 09:02 बजे तक
महा पुण्य काल की कुल अवधि : 1 घंटा 43 मिनट