चैनल हिंदुस्तान डेस्क: भाजपा का घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी किया गया। भाजपा के घोषणापत्र के मुख्या बिन्दु को को जानें:
2032 तक 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा भारत:
- वर्ष 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर और वर्ष 2032 तक 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा।
- इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपए का पूँजीगत निवेश।
- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी योजना।
स्वस्थ भारत:
- 1.5 लाख स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्रों में टेलीमेडिसिन और डायग्नोस्टिक लैब सुवाधाएं।
- हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज या परास्नातक मेडिकल कॉलेज।
- वर्ष 2022 तक सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पूर्ण टीकाकरण।
समावेशी विकास :
- गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की संख्या को घटाकर 10% से भी कम करना।
- 5 किलोमीटर के दायरे में बैंकिंग सुविधाएं।
- सभी छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन।
सांस्कृतिक धरोहर:
- संवैधानिक ढांचे के तहत सभी पहलुओं पर विचार करते हुए अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए आवश्यक प्रयास।
- गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा नदी का स्वच्छ, निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित करना।
- समान नागरिक संहिता लाने की दृढ़ प्रतिबद्धता।
वैश्विक भारत :
- प्रवासी भारतियों के बीच पारस्परिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए ‘भारत गौरव’ की शुरुआत।
- वैश्विक समस्याओं जैसे आतंकवाद और भ्रष्टाचार के विरुद्ध बहुपक्षिय सहयोग।
- राजनयिक और सम्बंधित कैडरों का सशक्तिकरण।