चैनल हिंदुस्तान डेस्क: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा का आज एम्स में निधन हो गया। डॉ. मिश्रा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आपको बता दें कि डॉ. जगरन्नाथ मिश्रा कांग्रेस की सरकार में बिहार के मुख्यमंत्री थे। बहुचर्चित चारा घोटाले में डॉ. मिश्रा झारखंड उच्च न्यायालय से दोषी करार दिए गए थे। खराब स्वास्थ्य के कारण डॉ. मिश्रा को कोर्ट ने जमानत दे दी थी।
बिहार कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे मिश्र ने अपने बड़े भाई ललित नारायण मिश्र से राजनीति का ककहरा सीखा था। राजनीति में आने से पहले जगन्नाथ मिश्र अकादमिक क्षेत्र में थे। वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने- (1975 से 1977), (1980 से 1983), (1989 से 1990), 1990 के दशक के मध्य में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे।
जगन्नाथ मिश्र बिहार में कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री थे। उनके बाद 1989 में बिहार में लालू प्रसाद यादव ने सीएम पद की कमान संभाली थी। बिहार में पिछले 30 सालों से कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाने में असफल रही है।