चैनल हिंदुस्तान डेस्क: दुनिया भर में जारी जल संकट के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यवासियों से जल संरक्षण के लिए जागरूक होने की अपील की है। चेन्नई इस वक्त भीषण जल संकट का सामना कर रही है। इस जल संकट को देखकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सतर्क हो गईं हैं। चेन्नई जैसा कोलकाता का हाल न हो जाए इस लिए ममता बनर्जी शुक्रवार को पानी बचाने का संदेश देने के लिए पदयात्रा की। इस पदयात्रा के जरिए महानगर के लोगों को वो जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना उनका लक्ष्य था।
जानकारी हो कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकों को ‘पानी बचाओ, जीवन बचाओ’ के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कोलकाता में ‘पद-यात्रा’ आयोजित की है। इस ‘पद-यात्रा’ में टॉलीवुड निर्देशक राज चक्रवर्ती भी उपस्थित हैं। ममता ने इस पद यात्रा में समाज के हर तबके को शामिल होने का आह्वान किया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चंद रोज पहले ही राज्य में प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को राज्य में जल बचाओ, जीवन बचाओ दिवस पालित किए जाने की घोषणा की थी। जल संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए शुक्रवार को सीएम महानगर के जोड़ासांको से गांधी प्रतिमा तक पदयात्रा की।