चैनल हिंदुस्तान डेस्क: जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में देवी दुर्गा मंदिर में होने वाली मचैल माता की यात्रा को निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी किश्तवाड़ जिला आयुक्त अंगरेज सिंह राणा ने दी। जानकारी हो कि अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरे की खुफिया सूचना के बाद यात्रा फिलहाल रोक दी गई है।
जम्मू कश्मीर के गृह सचिव ने अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को एडवाइजरी कर उन्हें तुरंत घाटी छोड़ने की सलाह दी है। एडवाइजरी के बाद अमरनाथ यात्री कश्मीर से वापस लौटने लगे हैं। आतंकी खतरे को देखते हुए अमरनाथ यात्रा व मचैल यात्रा भी रोक दी गई है। जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिला आयुक्त अंगरेज सिंह राणा नेे कहा कि जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में देवी दुर्गा मंदिर से शुरु होने वाली मचैल यात्रा को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरे की खुफिया सूचना के बाद यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। इसी सिलसिले में मचैल यात्रा को भी निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी हो कि मचैल यात्रा को लेकर सर्व शक्ति सेवक संस्था की ओर से वीरवार को पत्रकार वार्ता की थी । इसमें संस्था के प्रधान ने बताया था कि माता की छड़ी मुबारक जम्मू से शुरू होगी। उन्होंने बताया था कि वर्षो से चली आ रही प्रथा जिसमेें 18 को यात्रा निकलती थी जिसमें माता की छड़ी भद्रवाह से आती थी इस बार जम्मू से आएगी। इसमें और अधिक बदलाव नहीं किया जाएगा। अब तक छह हजार लोग माता के दर्शन कर चुके हैं।किया जाए।