चैनल हिंदुस्तान डेस्क: दूसरे चरण की 95 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के पास महज 12 सीटें हैं। 2014 में कांग्रेस ने जिन 12 सीटों पर जीत हासिल की थी, उनमें से असम की 2, कर्नाटक की 6, महाराष्ट्र की 2, बिहार की 1 और मणिपुर की 1 सीट शामिल थी। इसके अलावा बिहार में एनसीपी के तारिक अनवर ने जीत हासिल की थी, जो इस बार कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे है। कांग्रेस के सहयोगी दल आरजेडी को दो सीटें मिली थीं।
दूसरे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस यहां पिछले चुनाव से बेहतर नतीजों की उम्मीदें लगाए हुए है। कांग्रेस तमिलनाडु में डीएमके के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरी है, ऐसे में उसे बेहतर नतीजे की उम्मीद है। इसके अलावा छत्तसीगढ़ में हाल ही में बनी सरकार से कांग्रेस आस लगाए हुए है। कर्नाटक में कांग्रेस जेडीएस के साथ गठबंधन कर तो महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ मिलकर चुनावी जंग फतह करना चाहती है।