चैनल हिंदुस्तान डेस्क: दिल्ली के सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही भाजपा के सामने धरासाई हुए।
पढ़ें दिल्ली के सीटों का हाल
चांदनी चौक
चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह 2 लाख 28 हजार 145 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 52.94 फीसद वोट मिले। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रत्याशी जय प्रकाश अग्रवाल को चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में 290910 वोट मिले। उनका वोट प्रतिशत 29.67 रहा। यहां पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पंकज गुप्ता 144551 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। आप का वोट प्रतिशत 14.74 रहा।
पूर्वी दिल्ली
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में उतरे गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली की जनता ने सर आंखों पर बैठाया। गंभीर यहां पर अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को तीन लाख 91 हजार 222 वोटों से हराया। भाजपा उम्मीदवार को यहां पर 696156 वोट मिले। 55.35 फीसद वोटों के साथ गंभीर यहां के लोगों की पहली पसंद रहे। कांग्रेस को यहां पर 24.24 फीसद वोट मिला। गौतम गंभीर के खिलाफ आक्रामक रहीं आप उम्मीदवार आतिश तीसरे नंबर पर रहीं। उन्हें 17.44 फीसद वोट मिले।
नई दिल्ली
नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मीनाक्षी लेखी दो लाख 56 हजार 504 वोट से विजेता घोषित हुईं। उनको 504206 वोट मिले। मीनाक्षी को कुल फीसद 54.77 मत मिले। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन 247702 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 26.91 फीसद वोट मिले। उधर, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार 150342 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
उत्तर-पूर्व दिल्ली
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी बड़ी जीत मिली। उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित को तीन लाख 66 हजार 102 वोटों से हराया। मनोज तिवारी को कुल 787799 फीसद वोट मिले। इनका मत प्रतिशत 53.9 रहा। वहीं शीला दीक्षित को 421697 वोट मिले। कांग्रेस का वोट फीसद 28.85 रहा। यहां पर आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर रही। आप प्रत्याशी दिलीप पांडे को 190856 वोट मिले।
उत्तर-पश्चिम दिल्ली
इस सीट से सूफी गायक हंसराज हंस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गगन सिंह को 5 लाख 53 हजार 897 वोटों से हराया। हंस को कुल 848663 मिले। जबकि वोट फीसद 60.49 रहा। यहां पर कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। राजेश लिलोथिया को कुल 236882 वोट मिले।
दक्षिणी दिल्ली
दक्षिणी दिल्ली से भी भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की। पार्टी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा को तीन लाख 67 हजार 43 वोटों से हराया। बिधूड़ी को 56.58 फीसदी वोट मिले। राघव चड्ढा को 319971 वोट मिले। उनका वोट शेयर 26.35 रहा। इस सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार बॉक्सर विजेंदर सिंह की जमानत जब्त हो गई। विजेंदर सिंह को मात्र 164613 वोट मिले।
पश्चिमी दिल्ली
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रवेश वर्मा ने सबसे ज्यादा पांच लाख 78 हजार 486 वोटों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। प्रवेश वर्मा को 865648 वोट मिले। भाजपा को यहां पर 60.05 फीसद वोट मिले। कांग्रेस के महाबल मिश्रा 287162 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 19.92 फीसद वोट मिले। जबकि 17.47 प्रतिशत वोट शेयर के साथ आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर रही। बलवीर सिंह जाखड़ को कुल 251873 वोट मिले।