चैनल हिंदुस्तान डेस्क: मतुआ महासंघ की अध्यक्ष बीनापाणि देवी उर्फ़ ‘बड़ो मां का 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है। बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बीनापाणि देवी मटुआ समुदाय की शीर्ष नेता रही हैं। उन्हें बड़ो मां के नाम से भी जाना जाता था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, ‘बड़ो मां कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत की तरह थीं। बड़ो मां के विचार हमेशा पीढ़ियों को प्रभावित करते रहेंगे। सामाजिक न्याय पर उनके द्वारा किया गया काम कभी न भूलने वाला है।’
प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले महीने ठाकुर नगर में बीनापानि देवी से मुलाकात की थी।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी निधन के बाद अस्पताल में मौजूद रहीं। उन्होंने बीनापाणि के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ट्वीट किया है, ‘मैं बोरो मां के निधन से दुखी हूं। मेरी पूरी सद्भावना उनके परिवार और मतुआ समुदाय के लोगों के साथ है। नवंबर में बोरो मां से मिलने का अवसर मिला।’ ममता बनर्जी ने कहा कि देवी को मरणोपरांत बंग बिभूषण पुरस्कार दिया जाएगा।
बीनापानि एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने मल्टी ऑर्गन फेल्योर के बाद मृत घोषित कर दिया था। उन्हें रविवार को लंग इन्फेक्शन और बुखार के बाद भर्ती कराया गया था।
इन रास्तों होकर गुजरेगी अंतिम यात्रा
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, पीजी से शव को जेसोर रोड, वीआईपी, बारासात, अशोक नगर, हाबड़ा होते हुए ठाकुरनगर ले जायेगा जायेगा। वहां शव को उनके अनुयायियों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा।