Breaking News
Home / राज्य / अन्य राज्य / अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने मुंबई उत्तर से दिया टिकट

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने मुंबई उत्तर से दिया टिकट

चैनल हिंदुस्तान डेस्क: राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाइन करने वाली उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा का टिकट दे दिया है. उर्मिला मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ेंगी. बता दें कि उर्मिला के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह मुंबई उत्तर से ही चुनाव लड़ेंगी।

ज्ञात हो कि कांग्रेस ज्वाइन करते हुए उर्मिला मातोंडकर ने कहा था कि मैं शुरू से ही महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल जैसे लोगों से प्रभावित रही हूं। ये अलग बात है कि मैं बॉलीवुड में चली गई, लेकिन राजनीति की समझ और समाज के प्रति जागरूकता बहुत पहले से थी। उर्मिला ने कहा कि इतनी मुश्किल से हमें आज़ादी मिली और सबसे अहम् हमें संविधान मिला, जिससे हम सबसे बेहतर लोकशाही मिली।

उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें कई तरह की आज़ादी दी, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं। लेकिन आज ऐसा वक़्त आ गया है, जिससे इन सभी पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। भारत के कई लोगों के मन ये सवाल हैं, और इन सवालों को आवाज़ देने के लिए मैं आज कांग्रेस से जुड़ी हूं।

उर्मिला ने 90 के दशक में नरसिम्हा फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। एक हसीना थी, मैंने गांधी को नहीं मारा, सत्या, चमत्कार सहित कई फ़िल्में की। मैंने गांधी को नहीं मारा के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था।

Spread the love

About desk

Check Also

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, छत्तीसगढ़ में सात नक्सलियों को मार गिराया

चैनल हिंदुस्तान डेस्क: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *