Breaking News
Home / राज्य / पश्चिम बंगाल / ‘ग्लास स्प्लिंटर्स ‘ के जरिए पद्मिनी ने दिया प्यार को नया आयाम

‘ग्लास स्प्लिंटर्स ‘ के जरिए पद्मिनी ने दिया प्यार को नया आयाम

कोलकाता: समाजसेवी व मशहूर लेखिका पद्मिनी दत्ता शर्मा हमेशा ही अपने किताबों के जरिए पाठकों में एक नई उम्मीद का संचार करती हैं। हर किताब एक नया संदेश देता है। पद्मिनी दत्ता शर्मा की नई किताब ‘ ग्लास स्प्लिंटर्स ‘ विभिन्न रूपों और रंगों में किताबों का एक संकलन है।

उन्होंने प्यार की परिभाषा को अपने इस किताब के जरिए नया आयाम दिया है। यूं लगता है कि शायद प्यार के कागज में दिल की कलम से उन्होंने इसे बयां किया होगा। ताकि उनके चाहने वाले इसमें पूरी तरह से विभोर हो जाए। पद्मिनी ने एक प्रेमी के क्रोध या उसकी विशालता का वर्णन करते हुए कोई शब्द नहीं लिखे। शायद लिखते वक्त उनको यह ख्याल आया होगा कि उनके पाठकों में एक नई उम्मीदों का संचार हो। यूं देखा जाए तो पद्मिनी अपने हर एक रचनात्मक अंदाज को पेश करने से पहले खुद काफी अन्वेषण करती हैं। इसी वजह से पाठक उनकी लेख के जरिए अपने अंदर की जमीर को जगाने में कामयाब हो पाते हैं। इस किताब को अमेजन ने पेश किया है और इसकी कीमत 5.77 डॉलर रखी गई है। वैसे पद्मिनी की यह 11वीं किताब है। आपको बता दें पद्मिनी एक लेखिका होने के अलावा शॉर्ट फिल्म मेकर, कॉलमनिस्ट, एडिटर, रियल लाइफ कौंसिलर भी हैं।

Spread the love

About sneha

Check Also

बीएसएफ ने अंतराष्ट्रीय सीमा पर तस्करों के मनसूबों को किया नाकाम 

कोलकाता: सीमा सुरक्षा बल को मिली खुफिया विभाग से जानकारी के अनुसार नशीली सामानो की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *