चैनल हिंदुस्तान डेस्क: प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अपनी पहली यात्रा पर हैं। पीएम मोदी आज यानी शनिवार को केरल में रहेंगे। प्रसिद्ध गुरुवायूर मंदिर में दर्शन और विशेष पूजा अर्चना किये। पूजा के बाद पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करते हुए कहा कि केरल में टूरीज्म को बढ़ाने के लिए प्रसाद योजना के तहत सात प्रोजेक्ट लिए गए हैं।
भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन का बहुत महत्व है। इसलिए केंद्र सरकार ने मछलीपालन के लिए एक अलग विभाग बनाया है। पशु की हमारे यहां के अर्थतंत्र में बहुत महत्ता है पर वे पशु फुट माउथ बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं। इससे हमारे ग्रामीण अर्थतंत्र की बहुत हानि होती है। हमारी सरकार ने पशुओं के लिए भी एक विस्तृत टीकाकरण अभियान चलाने की शुरुआत की है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमें जनप्रतिनिधि 5 साल के लिए जनता बनाती हैं। लेकिन हम जनसेवक हैं, जो आजीवन होते हैं और जनता के लिए समर्पित होते हैं।
विपक्ष के नेता कहते हैं कि केरल में बीजेपी का खाता भी नहीं खुला, फिर भी मोदी धन्यवाद के लिए गए। जो हमें जिताते हैं वो भी हमारे हैं, जो चूक गए हैं वो भी हमारे हैं। केरल मेरे लिए उतना ही है जितना बनारस है। देश में चुनाव जीतने के बाद विशेष जिम्मेदारी होती है, 130 करोड़ नागरिकों की।
पीएम मोदी ने कहा कि जनता-जर्नादन ईश्वर का रूप है, ये इस चुनाव में देश ने भलि-भांति देखा है। राजनीतिक दल जनता के मिजाज के नहीं पहचान पाए। लेकिन जनता ने भाजपा और एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिया। मैं सिर झुकाकर जनता को नमन करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि गुरुवायूर की धरती पर आने का मुझे सौभाग्य मिला। ये मेरे लिए नई शक्ति देने वाला अवसर है। पीएम मोदी ने इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र के उत्सव में योगदान के लिए केरल के लोगों का धन्यवाद किया।