चैनल हिंदुस्तान डेस्क: पीएम मोदी ने बीजेपी सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमरत्व प्राप्त वाराणसी हम सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बजट पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था अर्थ बताया। उन्होंने कहा कि दौड़ना ही न्यू इंडिया का सरोकार है। भारतीय अर्थव्यवस्था में पूरी संभावना है। हमारे सपने 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था से जुड़े हुए हैं।
पीएम मोदी ने किसानों की आय बढ़ाने के फार्मूले भी बताए। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा प्लांट लगाने से किसान उपयोग करने के बाद जो बिजली बचेगी उसे वह बेच सकेगा। ब्लू इकोनॉमी के लिए बजट में विस्तार से बात की गई है। समुद्र के भीतर जितने भी संसाधन हैं उनको लेकर बजट में चर्चा की गई है। मछली का कारोबार बड़ा है। मछली पकड़ने वालों के लिए कई योजना बनाई है। मछली एक्सपोर्ट करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। पीएम ने जल संचय पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें पानी की फिजूलखर्ची रोकनी होगी। पानी की बर्बादी को रोकना हो चाहे वह घर या खेत में सिंचाई का काम हो। पानी की रिसाइकलिंग पर हमें काम करना होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि जितना बड़ा खेत होगा उसका उतना ही हिस्सा लोगों को मिलेगा। इसलिए हमने भारत की अर्थव्यवस्था को 5 मिलियन ट्रिलियन बनाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान उन्होंने एक गुजराती कहावती भी सुनाई। इसका मतलब था कि कुएं में पानी होना चाहिए तभी सभी खेतों में पानी पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि परिवार में जितनी आमदनी होगी, उनमें समृद्धि का स्तर भी उतना ही ज्यादा होगा। भारत भी विकासशील से विकसित देश बन सकता है। भारत युवा देश है और अपने लक्ष्य को हासिल कर लेगा। जब किसी देश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ती है तो लोगों में खरीदने की क्षमता बढ़ती है और इसी से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।