Breaking News
Home / राज्य / पश्चिम बंगाल / बंगाल में चल रही तृणमूल की लूट व हिंसा की राजनीति ः अर्जुन सिंह

बंगाल में चल रही तृणमूल की लूट व हिंसा की राजनीति ः अर्जुन सिंह

कोलकाता ः बैरकपुर से भाजपा सांसद व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने राज्य की मौजूदा हालात के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेवार ठहराया।

उन्होंने सोमवार को भाजपा के भवानीपुर मंडल—3 की ओर से हरि सभा स्ट्रीट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तृणमूल प्रमुख पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लूट एवं भ्रष्टाचार की राजनीति चल रही है जिसके लिए बुआ ने भतीजे को सर्टिफिकेट दिया है। सांसद ने व्यंगात्मक शब्दों में कहा कि पुत्र मोह सभी में होता है, लेकिन वह जब धृतराष्ट्र की तरह हो जाए तो उससे महाभारत होता है और उसमें कौरवों का नाश हो जाता है। उन्होंने कोलकाता नगर निगम का नाम लेते हुए कहा कि यहां लूट और भ्रष्टाचार इस कदर है कि पैसे देकर चार तल्ले मकान की जगह बिना अनुमति के आठ तल्ले मकान बनाया जा सकता है। उसी तरह हिंसा की राजनीति चरम पर है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं। श्री सिंह ने कहा कि हिंसा की राजनीति तभी बंद होगी जब यहां भाजपा की सरकार होगी। उन्होंने जनता से भाजपा का पूरे मन से समर्थन करने करने की अपील की। हाल ही में तृणमूल छोड. भाजपा में शामिल हुईं वैशाली डालमिया भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की नीतियों की निंदा की। उन्होंने दावा किया कि वह तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के प्रमाण दे सकती हैं। भाजपा नेता राकेश सिंह भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर बरसे।

इस दौरान संजीव गुप्ता (निप्पू), राहुल पंडित व तारकेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में लगभग 350 लोग भाजपा में शामिल हुए। सांसद अर्जुन सिंह एवं वैशाली डालमिया ने झंडा थमाकर इन सभी का भाजपा में स्वागत किया।

सूरज चौधरी, राहुल शाह, शुभम सिंह राजपूत, शेखर सिंह, कार्तिक थापा, प्रत्यूष सिंह, किरण भाटिया, मंजू सिंह, सरोज सिंह, शिवकुमार सिंह, इमरान खान, साइना अहमद तथा मनदीप सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर सैकड़ों जरूरतमंदों में साड़ी एवं कंबल वितरित किए गए।

Spread the love

About sneha

Check Also

बीएसएफ ने अंतराष्ट्रीय सीमा पर तस्करों के मनसूबों को किया नाकाम 

कोलकाता: सीमा सुरक्षा बल को मिली खुफिया विभाग से जानकारी के अनुसार नशीली सामानो की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *