चैनल हिंदुस्तान डेस्क: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 11 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी स्वयं दिल्ली में चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। इसके जरिये पार्टी अपने चुनाव अभियान को भी गति देगी। गौरतलब है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से इनकार के बाद प्रदेश कांग्रेस अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत बनाने में जुट गई है।
पार्टी की तैयारियों को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी स्वयं मैदान में उतरेंगे और 11 मार्च को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में दिल्ली के करीब 14 हजार ब्लॉक एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अवसर पर दिल्ली कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।