चैनल हिंदुस्तान डेस्क: दुनियाभर में आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
करीब एक सौ से अधिक देशों में योग मनाया जा रहा, वहीं हिंदुस्तान के भी सभी राज्यों में योग दिवस मनाया गया।
New India. pic.twitter.com/10yDJJVAHD
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 21, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर एक ट्वीट किया है जिसपर विवाद हो सकता है। उन्होंने सेना के जवान और कुत्तों को योग करते हुए ट्वीट किया। उनके ट्वीट में दो फोटो है। दोनों ही फोटो में कुत्ते और सेना के जवान योग कर रहे हैं। फोटो में दिख रहे कुत्ते सेना के ही हैं और 2 आर्मी डॉग यूनिट के हैं। राहुल ने इसका कैप्शन न्यू इंडिया दिया है।