चैनल हिंदुस्तान डेस्क: भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें षड्यंत्र के साथ फंसाया है। उन पर जो भी आरोप लगे वह उनकी वजह से ही लगे हैं। साध्वी प्रज्ञा ने स्वीकार किया कि वह अभी ज़मानत पर हैं और उन्हें एनआईए ने क्लीन चिट दी है। मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि NIA ने खुद कहा है कि वह आतंकवादी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उन पर सवाल उठाने का हक नहीं है, क्योंकि उनकी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व भी ज़मानत पर बाहर है।
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार हिंदू कार्ड चलते हुए कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है.
उन्होंने कहा कि मैं ही चुनाव लड़ रही हूं ये ठीक नहीं है, मैं भी चुनाव लड़ रही हूं. बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी में मंझे हुए खिलाड़ी हैं, यहां देश के लिए काम करने वाले लोग हैं।
एनआईए द्वारा ज़मानत दिए जाने पर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि एनआईए का गठन 26/11 हमले के बाद किया गया था, जिन्होंने इसकी नींव रखी थी अब आज उसी पर वो सवाल खड़े कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए साध्वी प्रज्ञा बोलीं कि ये आतंकवादी देश बनाना चाहते हैं, आतंकियों को जी कहते हैं। जो भी देश के लिए जीता-मरता है, उसे आतंकी बनाना चाहते हैं।