चैनल हिंदुस्तान डेस्क: पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के दामाद सरवंत सिंह चन्नी गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
पंजाब-कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी चन्नी सितंबर 2014 से 3 मई 2019 तक पंजाब के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने पंजाब के गृह विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य किया है।