चैनल हिंदुस्तान डेस्क: लोकसभा चुनाव में महज कुछ दिन ही शेष बचे हैं और राजनीतिक लड़ाई ने चरम रूप ले लिया है। गुरुवार सुबह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से एक खबर आयी जो राजनीतिक हिंसा से जुड़ी हुई है। जानकारी के अनुसार सिलिगुड़ी में एक शख्स का शव मिला जिसकी उम्र 42 वर्ष बतायी जा रही है। यह शव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता का बताया जा रहा है जो पार्टी के बूथ दफ्तर में लटका हुआ मिला।
इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी ने कहा कि मेरे पति ने किसी के साथ लड़ाई नहीं की थी और ना ही उनका कोई दुश्मन था। उनका स्वस्थ ठीक नहीं था…मैं नहीं जानती हूं कि उनकी हत्या की गयी है या फिर उन्होंने खुदकुशी की है।
