चैनल हिंदुस्तान डेस्क: भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। भाजपा ही नहीं, विपक्षी दल के राजनेता भी उनके निधन से बेहद दुखी हैं। सुषमा स्वराज ने अपने सौम्य और मृदुल स्वभाव के जरिए राजनीति में वो मुकाम हासिल किया, जो आज तक देश की किसी महिला राजनेता को प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई इतिहास रचे।
- वह किसी राष्ट्रीय राजनीति दल की पहली महिला प्रवक्ता बनीं थीं।
- हरियाणा में जनता पार्टी की वह सबसे कम उम्र की प्रभारी रही हैं।
- हरियाणा सरकार में सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनीं।
- दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
- भाजपा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री बनीं।
- अकेली महिला सांसद, जिन्हें आउटस्टैंडिंग पार्लियामैंटेरियन का पुरस्कार मिला।
- मोदी सरकार में पहली पूर्णकालिक महिला विदेश मंत्री।
- पहली महिला नेता प्रतिपक्ष बनीं।
- फिल्म जगत को उद्योग का दर्जा दिया। फिल्म उद्योग को भी बैंक से कर्ज मिलने का रास्ता खुला।
- भाजपा की पहली महिला राष्ट्रीय मंत्री बनने का रिकॉर्ड।
- हरियाणा में हिन्दी साहित्य सम्मेलन की चार वर्ष तक अध्यक्ष रहीं।
- सुषमा के पति कौशल सबसे कम उम्र में राज्यपाल बनने वाले व्यक्ति हैं।
- सुषमा और उनके पति कौशल की उपलब्धियों का रिकॉर्ड दर्ज करते हुए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने इन्हें विशेष दंपति का स्थान दिया है।