चैनल हिंदुस्तान डेस्क: पुलवामा हमले के एक संदिग्ध मो रेहना (स्व जेहान) को पुलिस ने बिहार में बांका के शंभुगंज प्रखंड के बेलारी गांव से शनिवार सुबह गिरफ्तार किया। इस दौरान रेहान का पड़ोसी दानुस परवेज उर्फ नौशाद (पिता मास्टर अबदुल क्यूम) भाग निकला। पुलिस ने रेहान की पत्नी और सास को भी भागलपुर जिले के अकबरनगर प्रखंड के इंग्लिस चिचरौन गांव से हिरासत में लिया है। दोनों पर पुलवामा हमले में संलिप्ता का आरोप है।
जानकार सूत्रों के अनुसार रविवार को पटना में आयोजित पीएम मोदी की सभा में भी गड़बड़ी करने की योजना थी। योजना के अनुसार पटना जाने के कुछ लड़कों की टीम भी तैयार कर ली गयी थी। जानकारी के अनुसार शनिवार को अहले सुबह पुलिस की टीम ने बेलारी गांव में छापेमारी की। इस दौरान मो. रेहान पकड़ा गया, जबकि मो. नौशाद भाग निकला। रेहान की पत्नी चिचरौन भाग गयी। पुलिस ने दिन में उसे चिचरौन से हिरासत में लिया।
रेहान की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को काफी विरोध का सामना करना पड़ा। रेहान पशु पालता था और गांव के बच्चों को पढ़ाता था। नौशाद पहले भी जेल जा चुका है। झारखंड के दुमका में लड़की व पशुओं की तस्करी के अलावा जाली सर्टिफिकेट बनाने के मामले में वह जेल जा चुका है। उस परे डेढ़ करोड़ के गबन का भी आरोप है। इस मामले में वह दो माह पहले ही दुमका जेल से छुटा है।
जानकारों के अनुसार दोनों बांका में होनेवाली नेताओं की सभा का वीडियो बना कर काश्मीर भेजते थे। छापेमारी में इनके घर से अभी तक क्या बरामाद हुआ है इसकी सूचना नहीं मिल पायी है। रेहान, उसकी पत्नी और सास को समाचार लिखे जाने तक बांका पुलिस अपनी कस्टडी में रख कर पूछताछ कर रही थी। मामले को लेकर छापेमारी जारी है। रेहान के अनुसार उसके सिम का इस्तेमाल नौशाद करता था।
खुफिया सूत्रों के अनुसार उस सिम का इस्तेमाल आतंकियों से बातचीत में होता था।