Breaking News
Home / राज्य / उत्तर प्रदेश / उत्‍तर प्रदेश में 5 बजे तक 55 फीसद से ज्‍यादा मतदान

उत्‍तर प्रदेश में 5 बजे तक 55 फीसद से ज्‍यादा मतदान

चैनल हिंदुस्तान डेस्क: लोकसभा चुनाव 2019 में दूसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है।उत्‍तर प्रदेश में 5 बजे तक बुलंदशहर सीट पर 5 बजे तक 56.67 प्रतिशत, नगीना में 58 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी सीट पर 57.99%, मथुरा में 56.6 फीसद मतदान हुआ है। इस चरण में एक केंद्र शासित प्रदेश सहित कुल 12 राज्यों की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

इसके पहले, दूसरे चरण में लोकसभा की 97 सीटों पर चुनाव होने थे, लेकिन तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर बड़े पैमाने पर नकदी जब्त होने के बाद यहां का चुनाव रद कर दिया गया। इसी तरह से कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को देखते हुए त्रिपुरा पूर्व सीट का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। अब इस सीट पर चुनाव तीसरे चरण में होगा।

Spread the love

About desk

Check Also

स्वतंत्रता दिवस पर बालिका सुरक्षा की शपथ, लेंगे बेटों को अनुशासन में रखने का संकल्प

चैनल हिंदुस्तान डेस्क: उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के दिन समाज के सभी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *