चैनल हिंदुस्तान डेस्क: लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण में छिटपुट हिंसा के बीच बंगाल की नौ सीटों पर मतदान जारी है। बंगाल में शाम 5 बजे तक 72.91 फीसद मतदान हुआ है।
शाम 5 बजे तक बारासात में 74.41, दमदम में 65.05,बशीरहाट में 77.77, जयनगर में 75.81,मथुरापुर में 78.52, डायमंड हार्बर में 77.40, जाधवपुर में 70.97, कोलकाता साउथ में 67.09 और कोलकाता नॉर्थ से 61.18 फीसदी मतदान हुआ।
इस बीच, बशीरहाट के चैतलपल्ली मंगल ग्राम पंचायत इलाके के बूथ संख्या 168,169 पर स्थानीय टीएमसी नेता बशीर शेख द्वारा मतदाताओं को धमकी देने व सुरक्षा बलों से उलझने का आरोप है। बसीरहाट के मतदान केंद्र संख्या 189 पर अतिरिक्त सुरक्षाबल लगा दिया गया है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार सायंतन बसु ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया था कि वे लोगों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं।जयनगर लोकसभा के बासंती में मतदाताओं को तृणमूल में वोट देने पर खाना बांटे जाने का आरोप है।
दमदम लोकसभा क्षेत्र के कमरहट्टी में तृणमूल कैंप में तोड़फोड़ का आरोप है। बारुईपुर के राजगड़ार के 251 नंबर बूथ पर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप है। अभियुक्त अजीजुर रहमान को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है। मुकुंदपुर में भाजपा नेता के गाड़ी में तोड़फोड़ की खबर है। जादवपुर में 109 नंबर बूथ पर फर्जी वोट का आरोप है। उत्तर कोलकाता के रवींद्र सरणी में बूथ के निकट बमबाजी। बाइक से आएं दो युवक बम फेंक कर भाग गए। डायमंड हार्बर लोकसभा केंद्र के बजबज-सतगछिया मोड़ पर भाजपा उम्मीदार निलांजन राय की गाड़ी में तोड़फोड़ की खबर है। तृणमूल पर आरोप लगाया गया है। उत्तर कोलकाता के पोस्ता में बूथ के निकट बमबाजी की खबर है। मौके पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी राहुल सिन्हा ने हालात का का जायजा लिया।
मतदान केंद्र पर तृणमूल लोकसभा सीट की तृणमूल उम्मीदवार काकोली घोष दस्तीदार का अर्द्ध सैनिक बल के जवानों के साथ वाद-विवाद हुआ। काकोली ने आरोप लगाया कि जवान मतदाताओं को भाजपा को वोट देने के लिए प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने जवानों पर तृणमूल के झंडे का अपमान करने का भी आरोप लगाया। जवानों ने इस आरोप को झूठा करार दिया। केंद्रीय बल ने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर रुपये व दारू का प्रलोभन देने का आरोप लगाया है।
109 नंबर बूथ पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट की गई। मौके पर पहुंचे जादवपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अनुपम हाजरा ने तृणमूल की महिला ब्रिगेड पर बुर्का पहनकर फर्जी वोट का आरोप लगाया है।
जवानों पर तृणमूल कैंप तोड़ने का आरोप है। दमदम लोकसभा क्षेत्र के कामरहट्टी में तृणमूल के कैंप में तोड़फोड़ का आरोप केंद्रीय बल के जवानों पर लगाया गया है।
राहुल सिन्हा ने तृणमूल पर आतंक फैलाने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, केंद्रीय वाहिनी का ध्यान खींचने के लिए बमबाजी की गई। बूथ लूटने के लिए की बमबाजी की गई। प्रशासन अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तार करे।
बारासात लोकसभा सीट की तृणमूल उम्मीदवार काकोली घोष दस्तीदार का अर्द्ध सैनिक बल के जवानों के साथ वाद-विवाद हुआ। काकोली ने आरोप लगाया कि जवान मतदाताओं को भाजपा को वोट देने के लिए प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने जवानों पर तृणमूल के झंडे का अपमान करने का भी आरोप लगाया। जवानों ने इस आरोप को झूठा करार दिया।