चैनल हिंदुस्तान डेस्क: ट्रैफिक पुलिस के जुल्म के खिलाफ पीली टैक्सी के चालक व मालिक भी आज से 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। इस बीच चालकों ने राजा सुबोध मल्लिक स्कवायर से रैली निकली जो लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय के समीप पहुंची।
हड़ताल का आह्वान वेस्ट बंगाल टैक्सी आपरेटर्स को अर्डिनेशन कमेटी एवं कोलकाता टैक्सी आपरेटर्स यूनियन की ओर से किया गया है। खबरों के मुताबिक 15 हजार से अधिक चालक व मालिक हड़ताल में शामिल हैं।
उधर, विभिन्न मांगों को लेकर एप कैब चालक भी कल से हड़ताल पर हैं। अब पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ एआइटीयूसी समर्थक टैक्सी संगठन भी महानगर में टैक्सी सेवा बंद कर दी है। इस कारण सुबह से ही यात्रियों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।