डेस्क: आज के समय में सभी गोरी त्वचा पाना चाहती हैं, खास कर के लड़किया। अपने रंग को गोरा बनाने के लिए वह कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट और क्रीम्स का इस्तेमाल करती हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से त्वचा का रंग कुछ समय के लिए साफ हो जाता है, पर कुछ समय बाद आपकी त्वचा फिर से सांवली दिखाई देने लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से आप अपनी सांवली रंगत को गोरा बना सकती हैं।
- नारियल पानी में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्किन के रंग को गोरा बनाने और दाग धब्बे दूर करने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करने से त्वचा का रंग गोरा हो जाता है।
- गाजर का सेवन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और कैल्शियम मौजूद होते हैं। जो त्वचा के रंग को निखारने का काम करते हैं। रोजाना गाजर का जूस पीने से त्वचा का रंग गोरा हो जाता है।
- पालक में भरपूर मात्रा में खनिज, विटामिन, कैल्शियम और आयरन मौजूद होते हैं। जो काले रंग को साफ करने में मदद करते हैं। रोजाना पालक की सब्जी खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ने लगती है। जिससे त्वचा का रंग कुछ ही दिनों में साफ हो सकता है।